अपनी गर्लफ्रेंड को पहले 2 लाख में बेचा, फिर... 13 माह से बंधक युवती की आपबीती रोंगटे खड़ी कर देगी

Bihar Crime: पूर्णिया में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को 2 लाख रुपये में एक व्यवसायी को बेच दिया, जिसने उसे 13 महीने तक बंधक बनाकर रखा. पुलिस ने व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है.

ADVERTISEMENT

पुर्णिया
पुर्णिया
google news

बिहार के पूर्णिया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिस प्रेमी पर भरोसा कर एक लड़की ने अपना घर-बार छोड़ दिया, उसी ने उसे महज 2 लाख रुपये में एक मक्का कारोबारी के हाथों बेच दिया. पिछले 13 महीनों से एक अंधेरे कमरे में बंधक बनी इस युवती की आपबीती सुनकर किसी का भी कलेजा मुंह को आ जाए.