Bihar Election: दलितों का बदल रहा मन? बिहार चुनाव से पहले सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोटरों के रुझान ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. दरअसल, नेशनल कॉन्फेडेरसन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन और द कन्वर्जेंट मीडिया ने दलित वोटरों के बीच एक सर्वे किया था, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस सर्वे में महागठबंधन को बढ़त और नीतीश कुमार की लोकप्रियता में कमी का दावा किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

bihar election news
सांकेतिक तस्वीर
Google CTA

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रही हैं. इस बीच अब नेशनल कॉन्फेडेरसन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन और द कन्वर्जेंट मीडिया ने दलित वोटरों को लेकर एक सर्वे किया है. इस सर्वे में दलित वोटरों के रुझान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इसने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. राज्य की कुल आबादी में दलिताें की 19.65% हिस्सेदारी है. ऐसे में लगातार ये सवाल पूछे जा रहे हैं कि दलितों का झुकाव किस तरफ होगा? अब इसी को लेकर सर्वे किया गया है.