पैरों में ताले, आंखों में दर्द... पटना में बुजुर्ग पिता के पैरों में बेटे ने बांधी जंजीरें, फिर बेटे की ये मजबूरी सुन यात्रियों की भर आईं आंखें
Bihar news: बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन से एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग पिता के पैरों में लोहे की जंजीरें और ताले लटके मिले. जब लोगों ने पूछा कि क्या ये कोई मुजरिम है, तब पता चला कि यह बेड़ियां किसी पुलिस ने नहीं बल्कि उसके सगे बेटों ने पहनाई हैं.
ADVERTISEMENT

दानापुर रेलवे स्टेशन पर जंजीरों में जकड़ा मिला बुजुर्ग
Danapur railway station viral video: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर रेलवे स्टेशन से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है. इस स्टेशन को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति के पैरों में लोहे की भारी-भरकम जंजीरें (लोहे की बेड़ियां) और ताले लटके हुए हैं. वो कांपते पैरों से स्टेशन पर धीरे-धीरे चल रहा है. शुरुआत में स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को लगा कि शायद यह कोई खूंखार अपराधी है, लेकिन जब इस बेबसी के पीछे का असली सच सामने आया तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में...