बिहार दारोगा भर्ती 2026: 1799 पदों पर भर्ती रोकी गई, परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद सरकार का एक्शन

बिहार दारोगा मुख्य परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद सरकार ने 1799 पदों पर भर्ती प्रक्रिया रोकी. अब EOU की एसआईटी परीक्षा केंद्रों के वीडियो-फोटो खंगाल रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
बिहार में दरोगा भर्ती पर लगी रोक.
Google CTA

Bihar news : बिहार पुलिस में 1799 पदों पर निकाली गई दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने फिलहाल इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है. वहीं, मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए परीक्षा केंद्रों के वीडियो और तस्वीरों का सत्यापन शुरू कर दिया है.