नीतीश तो गए दिल्ली... लेकिन अपने दो सिपाहियों को दे दी कमान, जानिए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम की पूरी कहानी

Bihar Deputy CM Profile: बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद नई सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने, जबकि जदयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है. जानिए दोनों नेताओं का राजनीतिक सफर, अनुभव और क्यों इन्हें सौंपी गई इतनी बड़ी जिम्मेदारी.

ADVERTISEMENT

Bihar Deputy CM
Bihar Deputy CM
Google CTA

बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब राज्य में सम्राट युग की शुरुआत हो चुकी है. भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने आज बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, जिसके बाद नई सरकार का नया फॉर्मूला सामने आया है. पिछली सरकार में जब जदयू के पास मुख्यमंत्री पद था, तब भाजपा के पास दो डिप्टी सीएम का पद था. लेकिन अब यह फॉर्मूला उलटा हो गया है, बीजेपी से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने है तो जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है.