बिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने सौंपी ये नई जिम्मेदारी

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने आईपीएस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है. गृह विभाग ने वीआरएस की मंजूरी देते हुए उन्हें बिहार का नया राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के प्रशासनिक और पुलिस गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है. राज्य सरकार ने उनके वीआरएस आवेदन को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए उन्हें एक नई और बेहद अहम जिम्मेदारी सौंपी है. पूर्व डीजीपी विनय कुमार को बिहार का नया राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.