बिहार में कुत्ते का बना आवासीय प्रमाण पत्र, नाम और फोटो देख भौंचक्के रह जाएंगे आप
Bihar Viral News: पटना में कुत्ते के नाम बना आवासीय प्रमाण पत्र, फोटो और नाम देखकर लोग हैरान. वायरल होने पर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी, कार्रवाई की तैयारी.
ADVERTISEMENT

कुत्ते का बना दिया प्रमाण पत्र
Bihar Viral News: बिहार से राजधानी पटना से एक हैरतंगेज मामला सामने आया है. पिछले महीने से शुरू हुई SIR(Special Intensive Revision) में मांगे गए दस्तावेजों के कारण लोगों ने अपने आवासीय प्रमाण पत्र बनवाए. आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर मानिए होड़ मची थी. सरकार ने ज्यादा संख्या में लोगों द्वारा आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में जानकारी भी दी थी. लेकिन इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन आप भी माथा पकड़ लेंगे.
