खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार का दबदबा, कबड्डी में शानदार जीत से मचाई धूम

Khelo India Youth Games 2025 का आयोजन पहली बार बिहार में हो रहा है, जिसमें पटना, राजगीर और अन्य शहरों में कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले हुए. पहले ही दिन बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की टीमों ने दमदार जीत दर्ज की.

ADVERTISEMENT

Khelo India Youth Games, Bihar sports news, Khelo India kabaddi results, volleyball matches Patna, India youth sports event
Representational Image
google news

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी इस बार बिहार कर रहा है और पहले ही दिन राज्य के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा. राजगीर और पटना के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए कबड्डी और वॉलीबाल मुकाबलों में बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों की टीमों ने दमदार जीत दर्ज की. खेलों के इस महाकुंभ में जहां एक ओर खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है, वहीं दर्शक भी मैचों का भरपूर आनंद ले रहे हैं.