'भूमिहार बनाम भूमिहार' की लड़ाई में किसकी होगी जीत? NDA को किस बात की चिंता!
बिहार चुनाव में 'भूमिहार बनाम भूमिहार' की लड़ाई से सियासी पारा गरम है. यह समुदाय पारंपरिक रूप से भाजपा का समर्थक रहा है, लेकिन महागठबंधन ने भी भूमिहारों को टिकट देकर समीकरण बदल दिए हैं. बिक्रम, मोकामा जैसी कई हॉट सीटों पर दोनों खेमों के भूमिहार उम्मीदवार आमने-सामने हैं.
ADVERTISEMENT

Bhumihar Vote Bank: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. इस बार राज्य की सियासत में जातिगत समीकरणों के बीच 'भूमिहार' समुदाय के वोट बैंक पर सबकी निगाहें टिकी हैं. यह समुदाय पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बड़ा समर्थक रहा है. हालांकि, इस चुनाव में कई सीटों पर दो भूमिहार उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिससे सभी दलों ने इस प्रभावशाली वोट बैंक को साधने की रणनीति तेज कर दी है.