बिहार चुनाव के लिए जेडीयू के बाद अब बीजेपी ने इस सीट से कर दिया अपना पहला उम्मीदवार घोषित

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 में बीजेपी ने मोतिहारी सीट से अपने पहले उम्मीदवार की घोषणा की. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राधामोहन सिंह की मौजूदगी में प्रमोद कुमार को उम्मीदवार घोषित किया.

ADVERTISEMENT

बीजेपी ने बिहार चुनाव 2025 के लिए मोतिहारी से प्रमोद कुमार को उम्मीदवार घोषित किया
बिहार में बीजेपी ने अपना पहला उम्मीदवार किया घोषित
google news

Bihar Elections 2025: बिहार में आगामी चुनाव में सीट शेयरिंग से पहले ही उम्मीदवारों का ऐलान होना शुरू हो चुका है. बीते दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू का पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया था. अब जेडीयू के तर्ज पर ही बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. बिहार भाजपा के इस कदम को नीतीश कुमार के घोषणा पर एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने NDA सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान मोतिहारी सीट से प्रमोद कुमार के नाम पर मुहर लगा दी है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.