बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बाल-बाल बचे, खेत में करानी पड़ी हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग
Brij Bhushan Sharan Singh: बिहार चुनाव प्रचार के दौरान यूपी के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह बड़े हादसे से बाल-बाल बचे. भोजपुर के संदेश विधानसभा से उड़ान भरने के बाद खराब मौसम के चलते उनके हेलिकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. घटना में किसी को चोट नहीं आई.
ADVERTISEMENT

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Photo-@b_bhushansharan/X)
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारक और नेताओं को रण में उतार दिया है. राज्य में मौजूद हर एक राजनीतिक दल ने अपने प्रचार-प्रसार को तेज कर दिया है. इसी कड़ी में यूपी के कैसरगंज से भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बिहार पहुंचे थे, लेकिन उनकी हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी और वे बाल-बाल बच गए. इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि अब वे सुरक्षित हैं. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.