Bihar Election 2025: CEC ज्ञानेश कुमार का ऐलान- तय समय पर चुनाव, अब वोटिंग प्रक्रिया में होंगे 17 बड़े बदलाव
Bihar Election 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने ऐलान किया कि बिहार विधानसभा चुनाव तय समय पर होंगे. वोटिंग प्रक्रिया में 17 बड़े बदलाव किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा ऐलान
भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव समय पर होंगे. रविवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने घोषणा की कि विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, और इससे पहले ही चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.