Bihar Election 2025 Prediction: चनपटिया सीट पर मनीष कश्यप का क्या है हाल? देखें पत्रकारों का अनुमान

Chanpatia Seat Prediction: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पश्चिम चंपारण की चनपटिया सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है. यहां जन सुराज के मनीष कश्यप, बीजेपी के उमाकांत सिंह और कांग्रेस के अभिषेक सिंह आमने-सामने हैं. बिहार तक के रिपोर्टर्स ने ग्राउंड जीरो पर जाकर जनता का रुझान जाना और अनुमान के मुताबिक मनीष कश्यप चनपटिया सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे.

ADVERTISEMENT

Chanpatia Assembly Seat Prediction
Chanpatia Assembly Seat Prediction
google news

Chanpatia Seat Prediction: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दोनों फेज की वोटिंग खत्म हो गई है. इस बार चुनावी मैदान में कई दिग्गज उतरे थे. चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बाद सबकी निगाहें रुझान और परिणाम पर टिकी हुई है. ऐसे में एक सीट को लेकर खूब चर्चा है, पश्चिम चंपारण की चनपटिया जहां से मनीष कश्यप चुनावी मैदान में उतरे हुए है. जन सुराज ने मनीष कश्यप को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है और उनके सामने बीजेपी के उमाकांत सिंह और कांग्रेस के अभिषेक सिंह है.