बिहार में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही कांग्रेस, दिल्ली के बैठक में तय हो गया फॉर्मूला? 

Bihar Elections 2025: कांग्रेस ने दिल्ली बैठक में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय. राहुल गांधी ने सांसदों-विधायकों को जिताने की जिम्मेदारी दी. जानें कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ सकती है.

ADVERTISEMENT

Congress Bihar Seat Sharing Formula 2025
बिहार चुनाव में कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस.
google news

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा गर्म है. एनडीए और महागठबंधन दोनों में ही सीट बंटवारे को लेकर कोई स्थिति साफ नहीं हुई है और पेंच अब भी फंसा हुआ ही नजर आ रहा है. बीते दिनों अमित शाह के आवास पर बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई तो वहीं तेजस्वी यादव के आवास पर राजद नेताओं के बीच चर्चा हुई थी.