बिहार चुनाव से पहले आए C voter सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले, किसे चाहती है जनता, नीतीश-तेजस्वी-प्रशांत या कोई और?
Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव से पहले तेजस्वी यादव सबसे आगे, लेकिन प्रशांत किशोर और चिराग पासवान की लोकप्रियता ने बदले सियासी समीकरण.
ADVERTISEMENT

C Voter के सर्वे में सामने आया बिहार के नेताओं की लोकप्रियता का नया गणित
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी शुरू हो चुकी है. चार से साढ़े चार महीने बाद होने वाले इस महासंग्राम में सवाल यही है कि बिहार की सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा? सी वोटर के ताजा सर्वे ने नेताओं की लोकप्रियता का नया आंकड़ा पेश किया है, जिसमें तेजस्वी यादव अभी भी सबसे आगे हैं, लेकिन प्रशांत किशोर और चिराग पासवान की बढ़ती लोकप्रियता ने सियासी समीकरण को और रोचक बना दिया है. आइए, इस सर्वे के नतीजों को आसान भाषा में समझते हैं और जानते हैं कि बिहार की जनता का मूड क्या कहता है.