जन सुराज के पूर्व उम्मीदवार मुट्टू शाह को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी से खींचा बाहर, जमकर की गाली-गलौज, वीडियो आया सामने
Bihar Election 2025: दानापुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं और जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी मुट्टू शाह के बीच झड़प का वीडियो वायरल हुआ है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शाह को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और गाली-गलौज की.
ADVERTISEMENT

जन सुराज के पूर्व उम्मीदवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी से खींचा बाहर
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में प्रचार प्रसार के लिए अब महज 6 दिन बचे है. ऐसे में हर राजनीतिक ज्यादा से ज्यादा जनसभाएं कर जनता को साधने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में पटना के दानापुर से एनडीए उम्मीदवार रामकृपाल यादव भी प्रचार प्रसार में जुटे हुए है. उनके प्रचार के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ-साथ जन सुराज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी मुट्टू शाह भी मौजूद थे. मुट्टू शाह को गाड़ी में देखते ही बीजेपी कार्यकर्ता अचानक भड़क गए और उनका विरोध करने लगे.