Bihar Election 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल
Bihar Election 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. अब राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. जानें पूरा शेड्यूल.
ADVERTISEMENT

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों का ऐलान करने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा- 'बिहार में हम लोग सभी राजनीति दलों से मिले. सभी जिला कलेक्टर एसपी, आईजी, डीआईजी से मिले. इस बार बिहार के चुनाव न केवल मतदाताओं के लिए बहुत ही सुगम और सरल होंगे. न केवल पूरी चुनावी मशीनरी पूरी तत्परता के साथ मतदाताओं के साथ खड़ी रहेगी, बल्कि बिहार के चुनाव सबसे अच्छे चुनाव के रूप में परिलक्षित होंगे ये चुनाव आयोग की मंशा है.