Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार के दौरान NDA विधायक पर जानलेवा हमला! इस वजह से हुआ अटैक, 9 गिरफ्तार!
Bihar Election 2025: गया में चुनाव प्रचार के दौरान NDA विधायक अनिल कुमार पर ग्रामीणों ने सड़क न बनने को लेकर पथराव किया. हमले में विधायक और उनके भाई घायल हो गए. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है और सभी प्रत्याशियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
ADVERTISEMENT

Gaya attack
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच गया जिले में बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान NDA प्रत्याशी सह टिकारी विधायक अनिल कुमार पर जानलेवा हमला हो गया. बताया जा रहा है कि विधायक अपने समर्थकों के साथ दिघोरा गांव में जनसंपर्क कर रहे थे, तभी उन पर और उनके काफिले पर पथराव किया गया. इस हमले में विधायक अनिल कुमार समेत उनके भाई और कई कार्यकर्ता घायल हो गए. हमलावरों ने उनके प्रचार वाहन को भी निशाना बनाया.