'गड़बड़ करेंगे तो बुर्का उठाना ही पड़ेगा', बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह का बयान

Giriraj Singh burka statement :बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग के बीच नेताओं के विवादित बयान थम नहीं रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और BJP नेता गिरिराज सिंह ने बुर्का पहनकर वोट डालने वाली महिलाओं पर बड़ा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Giriraj singh
BJP नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह.
google news

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में पहले फेज की वोटिंग जारी है. इस दौरान भी नेताओं की बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ जहां लखीसराय में डिप्टी सीएम और BJP प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा और RJD के MLC अजय सिंह के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल है, वहीं, दूसरी ओर BJP के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने भी 'बुर्का' और 'शरिया' पर बयान देकर माहौल को और गरमा दिया है.