Bihar election 2025 DB survey: इमामगंज सीट से जीतन राम मांझी की बहू बचा पाएगी अपनी सत्ता या फिर RJD उम्मीदवार ऋतु करेगी कमाल?

Bihar election 2025 DB survey: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में गयाजी की इमामगंज सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है. इस सीट से एनडीए की ओर से जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी मैदान में हैं, जबकि राजद ने ऋतु प्रिया चौधरी को उतारा है. दैनिक भास्कर के सर्वे में दीपा मांझी को बढ़त दिखाई गई है.

ADVERTISEMENT

Imamganj Assembly Seat Survey
दीपा कुमारी और ऋतु प्रिया चौधरी
google news

Bihar election 2025 DB survey: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को राज्य के 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे. 6 नवंबर को पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद सबकी नजरें अब दूसरे फेज पर टिकी हुई. ऐसे तो 11 नवंबर को होने वाले चुनाव में कई हॉट सीट है, लेकिन गयाजी की इमामगंज सीट इस बार खूब चर्चा में है. इस सीट पर चर्चा होने की वजह है जीतन राम मांझी की बहू दीपा कुमारी. दरअसल दीपा कुमारी इमामगंज सीट से एनडीए की उम्मीदवार. दैनिक भास्कर ने इस सीट पर सर्वे कर जनता का मूड और सियासी समीकरण को समझना चाहा है.