जन सुराज की पहली लिस्ट देख भड़क गया कार्यकर्ता, खूब सुनाई खरी-खोटी, देखें Video

Jan Suraj candidate list 2025: जन सुराज की पहली लिस्ट जारी होते ही नालंदा के कार्यकर्ता अजय ने टिकट बंटवारे पर बवाल किया. बोले- सिस्टम गलत है, जरूरत पड़ी तो निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा.

ADVERTISEMENT

टिकट बंटवारे से भड़का कार्यकर्ता
टिकट बंटवारे से भड़का कार्यकर्ता
google news

बिहार चुनाव के तारीखों का ऐलान होने के बाद आज यानी 9 अक्टूबर को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सबसे पहले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने पटना से 51 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की और कहा कि हर एक दिन के बाद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी. लेकिन इसी बीच जन सुराज का एक कार्यकर्ता टिकट बंटवारा से भड़क गया. भड़के कार्यकर्ता ने साफ तौर पर कहा कि, प्रशांत जी को सुधार करने की जरूरत है और प्रशांत जी नहीं सधरेंगे तो हम बिल्कुल निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.