Bihar election 2025 DB survey: करगहर सीट पर रितेश पांडे की एंट्री से कितना पड़ेगा असर? जानें इस सीट पर किसका पलड़ा भारी
Bihar election 2025 DB survey: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करगहर सीट इस बार सुर्खियों में है. भोजपुरी गायक और जन सुराज उम्मीदवार रितेश पांडे के मैदान में उतरने से मुकाबला रोमांचक हो गया है. दैनिक भास्कर(DB) सर्वे के मुताबिक कांग्रेस का पलड़ा अभी भारी दिख रहा है, लेकिन रितेश पांडे की एंट्री से वोट समीकरण में बड़ा बदलाव संभव है.
ADVERTISEMENT

भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे( इंस्टाग्राम-ritesh_pandey_official)
Bihar election 2025 DB survey: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से वोटिंग होगी. राज्य के बाकी बचे 122 सीटों पर प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा. ऐसे में इन 122 सीटों में कई हॉट सीट है लेकिन इस बार जनता की नजरें करगहर सीट पर भी है. इसके पीछे की वजह है जन सुराज उम्मीदवार और भोजपुरी के मशहूर गायक रितेश पांडे का चुनावी मैदान में होना. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर खुद इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन ऐन वक्त पर रितेश पांडे के नाम की घोषणा हो गई. दैनिक भास्कर ने इस सीट का सर्वे कर जानना चाहा है कि आखिर इस चुनाव में किसका पलड़ा भारी है.