Bihar election 2025 DB survey: काराकाट सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने फंसा दिया पेच? जानें क्या कहते है समीकरण

Bihar election 2025 DB survey: काराकाट सीट पर जदयू, सीपीआई-एमएल और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह के बीच हुआ त्रिकोणीय मुकाबला. DB सर्वे में महिलाओं के बीच ज्योति सिंह के लिए सहानुभूति लहर का फैक्टर आया सामने. जानें क्या कहते हैं इलाके के समीकरण और पिछले चुनावों का इतिहास.

ADVERTISEMENT

काराकाट सीट पर ज्योति सिंह ने फंसा दिया पेच
ज्योति सिंह
google news

Bihar election 2025 DB survey: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. 6 नवंबर को 65.08 प्रतिशत रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद अब सबकी नजरें बाकी बचे 122 विधानसभा सीटों पर है. इन सीटों में हॉट सीटें तो कई है लेकिन काराकाट सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई है. इसके पीछे की एक बड़ी वजह है भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का चुनावी मैदान में उतरना. इस सीट दैनिक भास्कर ने पहले चरण के चुनाव से पहले एक सर्वे किया. DB सर्वे के मुताबिक काराकाट सीट पर इस बार जदयू, सीपीआई-एमएल और निर्दलीय उम्मीदवार ने त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है.