Bihar Elections 2025: लालू यादव के पास चुनावी टिकट के लिए पहुंचा शख्स, मांगने का अंदाज हो गया वायरल

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो वायरल, जिसमें हिसुआ विधानसभा से टिकट मांगने पहुंचे कार्यकर्ताओं का अनोखा अंदाज सुर्खियों में.

ADVERTISEMENT

बिहार चुनाव 2025 से पहले टिकट मांगने का अनोखा अंदाज, लालू यादव का वीडियो वायरल
लालू यादव से टिकट मांगते कार्यकर्ता का वायरल वीडियो
google news

बिहार में आगामी चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है. महागठबंधन से लेकर एनडीए दोनों में टिकट बंटवारों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही है. इसी बीच राजद सुप्रीमो सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में लालू प्रसाद यादव से कई राजद के कार्यकर्ता मिलने पहुंचे थे और उनसे टिकट की मांग भी कर रहे थे. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं इस वीडियो की कहानी.