Bihar Election 2025: 11 सीटों पर आमने-सामने हुए महागठबंधन के प्रत्याशी, राजद-कांग्रेस ने 1-1 सीटों पर किया बैकआउट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में बड़ा घमासान देखने को मिला है. 11 सीटों पर महागठबंधन के ही उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिनमें 6 सीटों पर राजद-कांग्रेस, 4 पर सीपीआई-कांग्रेस और 1 सीट पर राजद-वीआईपी के प्रत्याशी भिड़ गए हैं.

ADVERTISEMENT

11 सीटों पर भिड़े महागठबंधन के उम्मीदवार
11 सीटों पर भिड़े महागठबंधन के उम्मीदवार
google news

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों फेज के लिए नामांकन की आखिरी तारीख खत्म हो चुकी है. लेकिन इस बार सीएम फेस से लेकर सीट शेयरिंग को लेकर खूब घमासान हुआ. दोनों ही गठबंधन एनडीए और महागठबंधन की तरफ से सीएम फेस को लेकर कोई साफ तस्वीर सामने नहीं आई. महागठबंधन में तो सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान ऐसी हुई की नामांकन की आखिरी तारीख के दिन राजद, कांग्रेस, वीआईपी ने अपने उम्मीदवारों अंतिम की लिस्ट जारी की.