Bihar Chunav 2025: नित्यानंद राय ने चिराग पासवान को मना लिया? आखिरकार हुई मुलाकात के बाद क्या बोले?
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले NDA में सुलह के संकेत. नित्यानंद राय और चिराग पासवान की मुलाकात के बाद बोले- “सब कुछ सकारात्मक है.”
ADVERTISEMENT

नित्यानंद राय और चिराग पासवान की मुलाकात
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (NDA) में टिकटों की तनातनी अब सुलझती नजर आ रही है. गुरुवार को सुबह जब केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय चिराग पासवान के घर मिलने पहुंचे तो वे मंत्रालय की तरफ निकल गए. इस बीच BJP की तरफ से तमाम कोशिशें चलती रहीं. आखिरकार नित्यानंद राय और चिराग पासवान के बीच मुलाकात हो ही गई.