बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में उतरे कई दिग्गज, जानें 121 सीट पर कौन किसके सामने? देखें पूरी लिस्ट
First Phase Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज में कई दिग्गज नेता मैदान में उतर चुके हैं. इस फेज में 121 सीटों पर वोटिंग होनी है और कई सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा. आइए जानते है 121 सीटों पर कौन किसके सामने होगा उम्मीदवार.
ADVERTISEMENT

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की 121 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां अपने चरम पर हैं. चुनाव के लिए नामांकन दाखिल और वापस लेने की समय सीमा भी खत्म हो गई है और अब राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं. इस बार का चुनाव मुख्य रुप से एनडीए और महागठबंधन के बीच हो रहा है, लेकिन कई सीटें ऐसी भी जहां त्रिकोणीय मुकाबला भी देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं पहले फेज में किस सीट पर कौन किसके सामने रहेगा.