मतदान से एक दिन पहले राहुल गांधी ने फोड़ा वोट चोरी का हाइड्रोजन बम, बिहार के एक गांव की कहानी बताई

Rahul Gandhi News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि देशभर में वोट चोरी हो रही है. राहुल ने बिहार के जमुई जिले के कुछ लोगों को मंच पर बुलाकर दावा किया कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi on Vote Chori
राहुल गांधी ने बिहार में फोड़ा वोट चोरी का हाइड्रोजन बम
google news

बिहार में कल यानी 6 नवंबर को चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग होगी. इससे पहले ही राहुल गांधी ने फिर से एक बार वोट चोरी का मुद्दा उठाया है. राहुल गांधी ने राज्य के जमुई जिले के 5 लोगों को मंच पर बुलाया और उन्होंने खुद बताया की उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है. राहुल गांधी ने इन लोगों को स्टेज पर बुलाने से पहले हरियाणा में हुई वोट चोरी के मुद्दे को उठाया और कहा कि हर 8 वोटर में से 1 फेक है और हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए है.