बिहार में वोटिंग ने तोड़ा 70 साल का रिकॉर्ड! महिलाओं ने रचा इतिहास, 66.9% मतदान दर्ज
Bihar Record Voter Turnout: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार 66.91% मतदान हुआ है, जो 1951 के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 71% महिलाओं ने मतदान करके इतिहास रच दिया, जो पुरुषों की तुलना में 8% अधिक है.
ADVERTISEMENT

Bihar Record Voter Turnout: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं ने अपनी भागीदारी से एक नया कीर्तिमान बना दिया. आजाद भारत के चुनावी इतिहास में यह पहला मौका है, जब इतना अधिक मतदान दर्ज किया गया है . मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने पुष्टि की कि कुल मतदान प्रतिशत लगभग 66.91% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सबसे हाई आंकड़ा है.