Bihar Election 2025 : RJD उम्मीदवार सत्येंद्र साह नामांकन के तुरंत बाद हुए गिरफ्तार, 21 साल पुराने डकैती केस में झारखंड पुलिस की कार्रवाई
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सासाराम सीट से नामांकन दाखिल करने पहुंचे RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ 2004 की डकैती मामले में स्थायी वारंट जारी था. गिरफ्तारी के बाद समर्थक भड़क गए.
ADVERTISEMENT

Bihar election 2025
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई जब सासाराम विधानसभा सीट पर नामांकन दखिल करने पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कैंडिडेट सत्येंद्र साह को झारखंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले नामांकन दाखिल करने दिया और इसके बाद अरेस्ट किया. दरअसल, मामला साल 2004 की एक डकैती से जुड़ा है, जिसके चलते उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी था. इसी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की.