बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD का बड़ा एक्शन! 2 विधायक और 4 पूर्व विधायक सहित 27 बागी नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरजेडी ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने 27 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है. इन पर चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता का आरोप है. सस्पेंड किए गए नेताओं में दो मौजूदा विधायक, चार पूर्व विधायक और एक पूर्व एमएलसी शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव (File Photo: ITG)
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD ने सोमवार को अपने 27 नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया है. RJD ने इन सभी नेताओं को विधानसभा चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठन की विचारधारा का उल्लंघन करने का आरोप में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सस्पेंड किए गए इन नेताओं में दो मौजूदा विधायक और चार पूर्व विधायकों के नाम भी शामिल हैं.