Bihar Election 2025: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, राजद के स्टार प्रचारक ने पाला बदल बीजेपी किया जॉइन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद डॉ. अनिल कुमार साहनी ने आरजेडी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्होंने पार्टी पर अतिपिछड़ा वर्ग की उपेक्षा और परिवारवाद के बढ़ते प्रभाव का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

राजद के स्टार प्रचारक अनिल कुमार साहनी ने दिया इस्तीफा
बिहार चुनाव 2025 में राजद की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. एक ओर मोहनिया सीट से पार्टी की उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द हो गया है, तो दूसरी ओर पार्टी के एक स्टार प्रचारक ने इस्तीफा दे दिया है.