मोहनिया सीट पर आरजेडी ने कर दिया खेला, श्वेता सुमन का नामांकन हुआ रद्द तो रवि पासवान को दिया समर्थन, जानें कौन हैं वो?
Bihar Election 2025: मोहनिया सीट पर आरजेडी ने श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार रवि पासवान को समर्थन दिया है. तेजस्वी यादव का यह कदम पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है. जानें इससे पार्टी को कितना होगा फायदा.
ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार रवि पासवान को दिया समर्थन
बिहार विधानसभा चुनाव में अब काफी कम समय बचा हुआ है. राज्य में मौजूद हर एक राजनीतिक दल चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट पाने की जुगत में जुटा हुआ है. इसी बीच बीते कल कैमूर जिले के मोहनिया सीट से आरजेडी उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई थी. लेकिन अब तेजस्वी यादव ने एक मास्टरस्ट्रोक दांव खेला है और इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रवि पासवान को समर्थन दे दिया है. पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है.