Bihar Election 2025: मुस्लिम वोटों में बिखराव से चौंकाने वाले नतीजे दे सकता है सीमांचल, जानिए दो बिरादरी में बंटा मुस्लिम फैक्टर

Bihar Election 2025 second phase voting: बिहार में 11 नवंबर को दूसरे फेज की 122 सीटों पर वोटिंग होनी है. इसमें सीमांचल की 5 जिलों के जीत-हार में बड़ी भूमिका निभाते हैं. इन सीटों पर शेरशाहवादी और सुरजापुरी मुसलमानों की बड़ी आबादी है. क्या है इन सीटों का पूरा समीकरण? जानें

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे ग्रुप.
google news

11 नवंबर को बिहार में दूसरे चरण का मतदान होना है. दूसरे चरण में सबकी नजरें एक बार फिर सीमांचल पर टिकी होंगी. सीमांचल के पांच जिलों में मुस्लिम आबादी और इनके वोटों के समीकरण के जरिए ही बिहार में सत्ता का समीकरण तय होता है. ध्यान देने वाली बात है कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भी सीमांचल ने सत्ता का रास्ता तय करने में भूमिका निभाई थी.