Bihar Election 2025: शरद यादव के बेटे शांतनु ने लालू-तेजस्वी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- “हम राजनीति में झाल बजाने नहीं आए"

Bihar Vidhan Sabha Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वोटिंग से पहले दिवंगत नेता शरद यादव के बेटे शांतनु यादव ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए RJD के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा, “हम राजनीति में झाल बजाने नहीं आए हैं.”

ADVERTISEMENT

Sharad Yadav son Shantanu Yadav
Sharad Yadav son Shantanu Yadav
google news

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहले फेज की वोटिंग के लिए नामांकन करने का समय समाप्त हो चुका है. लेकिन महागठबंधन के अंदर सीटों की शेयरिंग का विवाद अब भी जारी है. इसी बीच अब RJD में अपनी पार्टी का विलय करने वाले पूर्व दिग्गज नेता शरद यादव के बेटे शांतनु यादव (Shantanu Yadav) ने पार्टी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.