Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव BJP में होंगे शामिल! रवि किशन और मनोज तिवारी के इस बयान से सनसनी
तेज प्रताप यादव को लेकर बिहार की राजनीति में चर्चा तेज है कि क्या वो चुनाव के बाद एनडीए या बीजेपी में शामिल होंगे. बीजेपी नेताओं की तारीफों के बीच तेज प्रताप ने कहा है कि “अभी ऐसा कोई मामला नहीं है.”
ADVERTISEMENT

बिहार की सियासत में इस वक्त एक ही नाम चर्चा में है और वो है तेज प्रताप यादव. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और महुआ से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव को लेकर राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है. सवाल उठ रहा है कि क्या तेज प्रताप अब एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं?
