'महादेव के शंखनाद संगे होई...' तेज प्रताप यादव के साथ फिर नजर आए रवि किशन, देखें वीडियो
Tej Pratap News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और बीजेपी सांसद रवि किशन की लगातार होती मुलाकातों ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. दोनों नेताओं को पिछले 24 घंटों में दो बार एयरपोर्ट पर साथ देखा गया, जहां रवि किशन ने कहा- 'महादेव के शंखनाद संगे होई'.
ADVERTISEMENT

पिछले 24 घंटों में दूसरी बार साथ दिखें तेज प्रताप और रवि किशन
Tej Pratap News: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर रखी है. पिछले 24 घंटों में तेज प्रताप यादव को दूसरी बार बीजेपी सांसद रवि किशन के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया है. दोनों ही वक्त दोनों साथ में मीडिया के सामने आए और अपनी-अपनी बातें रखी. आज के मुलाकात के दौरान तेज प्रताप और रवि किशन ने एक-दूसरे को गले लगाया और कान में कुछ कहते हुए देखा गया. रवि किशन ने तो साफ कहा है कि, महादेव के शंखनाथ संगे होई. फिलहाल इन मुलाकातों ने सियासी गलियारों के पारा को हाई कर दिया है.