महागठबंधन या NDA....बिहार चुनाव से पहले Vote Vibe के सर्वे ने सबको चौंकाया, आंकड़ों में दोनों के बीच कांटे की टक्कर
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोट वाइब का ताजा सर्वे सामने आया है . इसके आंकड़ों के अनुसार NDA और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है. सर्वे में तेजस्वी यादव की “हर घर सरकारी नौकरी” योजना और जाति बनाम पार्टी प्राथमिकता पर भी जनता में मिलीजुली राय सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Bihar Election Survey 2025
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा के लिए चुनाव का प्रचार जाेरों पर हैं. सभी पार्टियां चुनाव जितने के लिए अपनी-अपनी रणनीति के हिसाब से मैदान में काम कर रही हैं. इस बीच चुनाव से ठीक पहले 15 से 19 अक्टूबर के बीच Vote Vibe ने एक सर्वे किया है. सर्वे के आंकड़ों के अनुसार NDA और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला हो सकता है. सर्वे में तेजस्वी यादव की महत्वाकांक्षी 'हर घर सरकारी नौकरी' स्कीम को लेकर भी जनता से उनकी राय पूछी गई तो इसमें वो दो हिस्सों में बंटी दिखी. सर्वे में बिेहार की राजनीति में जाति और पार्टी को प्राथमिकता देने को लेकर भी हैरान करने करने वाले आंकड़े सामने आए हैं.