बिहार Election की कमान शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हाथों में, BJP ने बनाया चुनाव प्रभारी

बिहार चुनाव 2025 से पहले बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. जानें पूरी डिटेल.

ADVERTISEMENT

Bihar Election BJP, Dharmendra Pradhan BJP, Bihar Election Incharge, BJP Bihar News, Bihar Politics Update
फाइल फोटो: धर्मेंद्र प्रधान.
Google CTA

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की कमान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हाथों में सौंप दी है. भाजपा ने उन्हें प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया है. वहीं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी नियुक्त किया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन पदों पर नियुक्ति का आधिकारिक ऐलान किया है.