Bihar election 2025: C-Voter नहीं जारी करेगा अपना एग्जिट पोल, सामने आई ये वजह
Bihar election 2025 exit polls: बिहार चुनाव में C-Voter ने एग्जिट पोल नहीं दिया है. इसे लेकर इसके फाउंडर यशवंत देशमुख ने बता दी असली वजह. वोटिंग पैटर्न पर अपना एनॉलिसिस भी बताया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
बिहार विधानसभा चुनाव में अंतिम चरण के मतदान के बाद कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं. सभी को C-वोटर का इंतजार था. हालांकि इस बार सी-वोटर अपना एग्जिट पोल जारी नहीं करेगा. न्यूज तक के विशेष कार्यक्रम ''साप्ताहिक सभा'' में इंडिया टुडे ग्रुप के Tak चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर से बातचीत में यशवंत देशमुख ने इसके पीछे का कारण भी बता दिया.