Bihar Election Exit Polls 2025: बिहार चुनाव के 12 एग्जिट पोल्स के नतीजे किसे दे रहे खुशी, किसे गम...? यहां देखें
Bihar Chunav Exit Polls 2025: बिहार चुनाव में 243 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद कई एजेंसियों और मीडिया हाउसेज ने अपने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं. इस बार बिहार में पहले चरण में 65.08 फीसदी और दूसरे में 68 फीसदी से ज्यादा मतदान हुए हैं जो अपने आप में रिकॉर्ड है. बंपर मतदान के बीच जानिए अनुमान क्या कहते हैं. बिहार में ऊंट किस करवट बैठेगा?
ADVERTISEMENT

Bihar Exit Poll 2025
Bihar Chunav Exit Polls 2025: बिहार में दो चरणों में 243 सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. इस बार मतदान प्रतिशत सबको इस बात पर चर्चा करने के लिए मजबूर कर दिया कि आंधी किसकी तरफ है क्योंकि पहले चरण की 121 सीटों पर जहां 65.08 फीसदी मतदान हुआ है वहीं दूसरे चरण की 122 सीटों पर वोटिंग 68 फीसदी से भी ज्यादा रही है.