Bihar Election 2025 Result Live: EVM खुली.. मनीष कश्यप, खेसारी लाल और मैथिली ठाकुर की सीट का क्या हाल?
Bihar Assembly Election Results 2025LIVE: बिहार में इस बार कई मशहूर चाहरे चुनावी मैदान में आए. इनमें से छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव, चनपटिया सीट पर मनीष कश्यप, पवन सिंह की पत्नी ज्योंति सिंह शामिल है. इनकी सीटों पर किसकी जीत हो रही है किसकी हार, यहां जानें
ADVERTISEMENT

Bihar Vidhansabha Chunav Result Live: बिहार में किसकी सरकार बनने वाली है, इसका फैसला आज होने जा रहा है. आज इस राज्य की राजनीति का सबसे बड़ा दिन है. कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि आखिर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी और कौन पीछे रह जाएगा.
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 06:00 PM • 14 Nov 2025
Kargahar vidhan sabha Seat: करगहर विधानसभा सीट पर डूबी भोजुपरी सिंगर रितेश पांडे की नैय्या, काफी खराब रहा प्रदर्शन
Kargahar vidhan sabha Seat: करगहर विधानसभा सीट भोजुपरी सिंगर रितेश पांडे को बुरी तरह से हार मिली है. इस सीट पर Janata Dal (United) के प्रत्याशी वशिष्ट सिंह को 81565 सीटें मिली है और वो 29933 वोटों से जीत हासिल कर चुके हैं.
- 05:41 PM • 14 Nov 2025
Alinagar Assembly election 2025: अलीनगर में मैथिली ठाकुर की बड़ी जीत से बना नया रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा!
Alinagar Assembly election 2025: बिहार की सबसे युवा विधायक बनने जा रही हैं मैथिली ठाकुर. अलीनगर विधानसभा सीट पर सभी राउंड की वोटिंग संपन्न हो चुकी है. इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर को 84268 वोट मिले हैं और वो 12036 सीटों से जीतीं.
- 05:28 PM • 14 Nov 2025
Chhappra Assembly election result: छपरा में हार गए खेसारी लाल यादव, जानें कितनी वोट से मिली शिकस्त, कौन जीतें
Chhappra Assembly election result: छपरा में बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी को 44773 वोट मिले हैं. इसके साथ ही वो इस सीट पर जीत दर्ज कर चुकी हैं. वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का जादू नहीं चल पाया. खेसारी इस सीट दूसरे स्थान पर हैं. उन्हें 13वें राउंड तक 37034
- 04:37 PM • 14 Nov 2025
Chanpatia Chunav Results 2025 Live: चनपटिया विधानसभा सीट पर हो गया खेल
Chanpatia Chunav Results 2025 Live: हार की चनपटिया निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी जंग काफी दिलचस्प होती जा रही है. मतगणना के ताजा आंकड़े कई सियासी पंडितों को चौंका सकते हैं. यहां INC उम्मीदवार Abhishek Ranjan, BJP प्रत्याशी Umakant Singh से फिलहाल पीछे हैं. Abhishek Ranjan को अब तक 75619 वोट ही मिले हैं. आगे क्या होगा, यहां जानें पल पल की अपडेट
- 03:17 PM • 14 Nov 2025
Alinagar Assembly Election 2025 Result: जीत के करीब मैथिली ठाकुर, दे दिया बड़ा बयान
Alinagar Assembly Election 2025 Result: दरभंगा के अलीनगर विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर जीत के करीब पहुंच गई हैं. उन्होंने अपनी जीत की खुशी जताई और बोला कि उनकी पारी अब शुरू हो गई है. साथ ही, मैथिली ने अलीनगर की जनता को गीत गाकर धन्यवाद दिया.
- 02:55 PM • 14 Nov 2025
Khesari Lal Yadav Election Result: छपरा में नहीं चल रहा खेसारी लाल यादव का जादू! BJP की छोटी कुमारी ने RJD प्रत्याशी को छोड़ा पी
Khesari Lal Yadav Election Result: बिहार के चर्चित सीटों में से एक छपरा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार छोटी कुमारी काफी समय से बढ़त बनाई हुई है, जबकि RJD के स्टार प्रत्याशी भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव पीछे चल रहे हैं. दोपहर तीन बजे तक खेसारी लाल 2368 वोटों से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं. जबकि बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी 2368 वोटों से आगे हैं
- 01:44 PM • 14 Nov 2025
Alinagar Assembly election: अलीनगर सीट पर लीड कर रहीं मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान, बोलीं- मैं तो तैयार हूं
Alinagar Assembly election: अलीनगर में वोटों की गनती चल रही है. कई राउंड की काउंटिंग खत्म भी हो चुकी है. इस बीच सुबह से इस सीट पर लीड कर रहीं बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा- बहुत अच्छा लग रहा है. जिस दिन से मैंने राजनीति में कदम रखा है उस दिन से मन में कोई संशय आया ही नहीं. मुझे अपने क्षेत्र के लोगों से बहुत प्यार मिला. मैं अब अगल पांच साल के लिए रेडी हूं.
- 01:43 PM • 14 Nov 2025
Chanpatiya Assembly election Result: चनपटिया में 11वे राउंड की हो चुकी है काउंटिग, मनीष कश्यप का बुरा हाल
Chanpatiya Assembly election Result: चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में 11 राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है. इन सीट पर बीजेपी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है. फिलहाल लीड पर बीजेपी प्रत्याशी उमाकांत सिंह है. वो 1468 वोटों से आगे हैं. जबकि यूट्यूबर और युवाओं में खासा पहचान रखने वाले जन सुराज के प्रत्याशी मनीष कश्यप को मात्र 17024 वोट मिले हैं और वो 23107 वोटों से पीछे हैं
- 01:22 PM • 14 Nov 2025
Alinagar Vidhansabha Seat: अलीनगर में 11वें राउंड की वोटिंग खत्म, जानिए मैथिली ठाकुर को कितने वोट मिले
Alinagar Vidhansabha Seat: अलीनगर में ग्यारहवे राउंड की वोटिंग हो गई. अब तक इस सीट पर भारतीय जनत पार्टी की प्रत्याशी मैथिली ठाकुर बढ़त बनाए हुए है. मैथिली को अबतक 38832 वोट मिले हैं और वो 8551 वोटों से आरजेडी के प्रत्याशी विनोद मिश्रा से आगे हैं.
- 01:07 PM • 14 Nov 2025
Chhapra Assembly Election 2025: छपरा में 5वें राउंड की काउंटिंग समाप्त, खेसारी जीत रहे यै हार रहें
छपरा निर्वाचन क्षेत्र पर पांच राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है. इसके बाद भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव लगातार पीछे बने हुए हैं. फिलहाल बीजेपी की प्रत्याशी छोटी कुमारी 2909 वोट से आगे चल रही हैं. चौथे राउंड के बाद यह अंतर 3000 से ज्यादा वोटों का हो गया था. ताजा अपडेट इस तरह है-
1- छोटी कुमारी (BJP)- 15418
2- खेसारी लाल यादव (RJD)- 12509
3- जय प्रकाश सिंह (जन सुराज)- 675
4- राखी गुप्ता (निर्दलीय)- 638
- 12:41 PM • 14 Nov 2025
Karakat Assembly Election Result Live: CPI(ML)(L) उम्मीदवार इतने वोटों से सबसे आगे, कौन दूसरे नंबर पर? जानिए काराकाट सीट का हाल
Bihar Vidhan Sabha Election Results के अब तक के रुझानों को देखें तो काराकाट विधानसभा सीट पर CPI(ML)(L) उम्मीदवार Arun Singh 24564 वोट पाकर आगे चल रहे हैं. वहीं, JD(U) उम्मीदवार Mahabali Singh 22031 पाकर दूसरे स्थान पर हैं.
- 12:29 PM • 14 Nov 2025
Alinagar Vidhansabha Seat: अलगीनगर में लगातार लीड पर हैं 25 साल की मैथिली, बोलीं- मेरा सफल होना दिख रहा है
इस विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरीं मैथिली ने नतीजों को देखते हुए कहा, 'मुझे अपना सफल होना दिख रहा है. मैं आपके न्यूज के माध्यम से ये देख रही हूं और कुछ काउंटिंग एजेंट्स भी मुझे बता रहे हैं कि मैं अलीनगर सीट से आगे चल रही हूं.
हालांकि मैंने पिछले चुनावों में देखा है कि नतीजे ऊपर-नीचे होते रहते हैं. इसलिए जबतक मुझे सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता, तबतक मैं पूरी तरह से संतुष्ट नहीं रहूंगी.'
- 12:10 PM • 14 Nov 2025
Chhapra Assembly Election 2025: छपरा में बीजेपी, आरजेडी के बीच कांटे का टक्कर
Chhapra Assembly Election 2025: छपरा विधानसभा सीट पर फिलहाल बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी ने लीड बनाई हुई है. छोटी कुमारी को तीसरे राउंड तक 9447 वोट मिले हैं. जबकि दूसरे नबंर पर हैं खेसारी लाल यादव, जिन्हें अब तक 7076 वोट मिले हैं.
- 11:41 AM • 14 Nov 2025
Chanpatia Vidhan Sabha Chunav Result Live: चनपटिया में BJP और कांग्रेस के बीच कांटे का टक्कर
चनपटिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच काफी कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है. अभी तक की वोटों की गिनती के अनुसार, BJP उम्मीदवार Umakant Singh को 23322 वोट से सबसे आगे हैं तो वहीं. कांग्रेस प्रत्याशी Abhishek Ranjan को 22845 वोट मिले हैं. बिहार की दूसरी विधानसभा सीटों का क्या हाल है? रिजल्ट से जुड़ा हर जरूरी अपडेट पाने के लिए यहां
- 11:18 AM • 14 Nov 2025
Chhapra seat results LIVE Updates: छपरा विधानसभा और अलीनगर सीट का लेटेस्ट हाल जानें
Chhapra seat results LIVE Updates: छपरा विधानसभा सीट पर 1627 वोट से खेसारी पीछे चल रहे है.वहीं अलीनगर सीट से 4573 वोट से मैथिली ठाकुर आगे है. हालांकि मैथिली ठाकुर का वोट शेयर कम हुआ है
- 11:09 AM • 14 Nov 2025
Kargahar vidhan sabha Seat 2025: रितेश पांडेय को पहले राउंड में मिले मात्र इतने वोट
Kargahar vidhan sabha Seat 2025: करगहर विधानसभा सीट से रितेश पांडे से जन सुराज के प्रत्याशी रितेश पांडेय को पहले राउंड की वोटिंग में मात्र 509 वोट मिले हैं. इस सीट पर जेडीयू के वशिष्ट सिंग लीड पर हैं
- 10:56 AM • 14 Nov 2025
बीजेपी की छोटी कुमारी, भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल पर पड़ रही हैं भारी
Chhapra seat results LIVE Updates: बीजेपी की प्रत्याशी छोटी कुमारी ने एक बार फिर खेसारी लाल यादव को पीछे कर दिया है. फिलहाल छोटी कुमारी को 3301 वोट मिले हैं जबकि खेसारी लाल यादव को 2327 इतने वोट मिले हैं. वहीं तीसरे स्थान पर हैं आजान समाज पार्टी.
- 10:44 AM • 14 Nov 2025
Alinagar Seat: मैथिली ठाकुर ने पकड़ी रफ्तार, इतनी सीटों से आगे
अलीनगर विधानसभा सीट पर मैथिली ठाकुर 4000 वोटों से आगे. मैथिली सुबह से इस सीट पर लीड कर रही हैं.
- 10:32 AM • 14 Nov 2025
Chhapra seat results LIVE Updates: बड़ा उलटफेर, खेसारी लाल यादव का क्या हुआ
Chhapra seat results LIVE Updates:छपरा विधानसभा सीट पर खेसरी लाल यादव ने एक बार फिर छोटी कुमारी का पीछे कर ली बना ली है. बता दें कि खेसारी लाल याद आरजेडी से हैं.
- 10:19 AM • 14 Nov 2025
Chhapra seat results LIVE Updates:974 वोटों से छोटी कुमारी ने खेसारी लाल यादव को पीछे छोड़ा
Chhapra seat results LIVE Updates: छपरा विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर 974 वोट से छोटी कुमारी आगे चल रही है. सुबह से खेसारी यादव लीड बनाए हुए थे.
Load More