Bihar Election VIP Seats Results 2025 LIVE: राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव निकले आगे, तारापुर से सम्राट चौधरी जीते, देखें 12 VIP सीटों के पल-पल का अपडेट
Bihar Election VIP Seats Results 2025 LIVE update: बिहार में 243 सीटों में 12 सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी. राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव आगे निकल चुके है और उनकी बढ़त लगातार बढ़ रही है. वहीं सम्राट चौधरी तारापुर सीट से चुनाव जीत चुके है और विजय सिन्हा की लीड लगातार बढ़ रही है. यहां बने रहिए 12 हॉट सीटों से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए.
ADVERTISEMENT

बिहार के लिए आज यानी 14 नवंबर एक बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन है. आज राज्य के 243 सीटों पर EVM में कैद उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला होने वाला है. वैसे तो राज्य का हर एक सीट जरूरी है लेकिन इनमें 12 सीटें ऐसी है जिनपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. इसके पीछे की वजह भी इन सीटों पर उतरे उम्मीदवार है, जिनमें तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, भाई वीरेंद्र, मंगल पांडे, जिवेश मिश्रा, शिवानी शुक्ला, चेतन आनंद, ओसामा शहाब, रीतलाल यादव और रामकृपाल यादव शामिल है.
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 05:26 PM • 14 Nov 2025
Raghopur Seat Assembly Election Result Update: तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा खेला
Raghopur Seat Election Result LIVE Update: तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से जीत दर्ज कर ली. उन्होंने बीजेपी के सतीश कुमार को 17,866 वोटों से चुनाव हरा दिया है.
- 05:05 PM • 14 Nov 2025
Danapur Vidhan Sabha Chunav Results 2025 LIVE: दानापुर सीट पर हो गया खेला
LIVE Danapur Vidhan Sabha Chunav Results 2025: दानापुर सीट पर भाजपा के राम कृपाल यादव ने 29133 वोटों से जीत दर्ज की है. राम कृपाल यादव ने बाहुबली और लालू यादव के करीबी रीतलाल यादव को चुनाव में हरा दिया है. इस सीट पर पहले रीतलाल यादव भारी बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन अंतिम तक समीकरण पूरी तरह बदल गए.
- 04:50 PM • 14 Nov 2025
Lakhisarai Seat Election result: लखीसराय सीट पर कौन आगे-कौन पीछे?
Lakhisarai Seat Election Result LIVE Update: लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से 26वें राउंड में 19940 वोट से विजय कुमार सिन्हा आगे चल रहे हैं. वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार है.
- 04:10 PM • 14 Nov 2025
Raghopur Seat Election Result LIVE Update: तेजस्वी यादव का बम्पर कमबैक
Raghopur Seat Election Result LIVE Update: राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव ने खतरनाक कमबैक किया है. 20 वें राउंड की वोटिंग में उन्होंने 3523 वोटों की लीड ली है और भाजपा के सतीश सिंह को पछाड़ दिया है.
- 04:01 PM • 14 Nov 2025
Siwan seat result 2025: सिवान में मंगल पांडे और अवध बिहारी में कौन आगे?
Siwan seat result 2025 update: सिवान सीट पर मंगल पांडे और अवध बिहारी चौधरी के बीच टक्कर देखने को मिला है. हालांकि भाजपा के मंगल पांडे राजद के अवध बिहारी चौधरी से 6882 वोट से आगे चल रहे है.
- 03:49 PM • 14 Nov 2025
Raghopur Seat Election Result Update: तेजस्वी यादव की क्या है स्थिति?
Raghopur Seat Result Live Update: राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव लगातार पीछे चल रहे है. फिलहाल वे भाजपा के सतीश कुमार से 7182 वोटों से पीछे चल रहे है.
- 03:39 PM • 14 Nov 2025
Lakhisarai Seat Assembly Election Result Update: लखीसराय सीट से विजय सिन्हा की लीड बरकरार
Lakhisarai Seat Election Result LIVE Update: बीजेपी उम्मीदवार और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय सीट से आगे चल रहे है. 20वें राउंड में विजय सिन्हा 13557 वोट से आगे चल रहे हैं.
- 03:30 PM • 14 Nov 2025
Katihar Seat Election Result Update: कटिहार से तारकिशोर प्रसाद चुनाव जीते
Katihar Seat Result Live Update: कटिहार सीट से तारकिशोर प्रसाद ने महागठबंधन के उम्मीदवार सौरभ अग्रवाल को चुनाव हरा दिया है. उन्होंने 24,670 वोटों से चुनाव जीता है.
- 03:19 PM • 14 Nov 2025
Tarapur Seat Result Live Update: तारापुर सीट पर खेल गए सम्राट चौधरी
Tarapur Seat Election Result Update: तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी 45 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत चुके हैं. इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है.
- 02:38 PM • 14 Nov 2025
Raghopur Seat Result Live Update: तेजस्वी यादव 9912 वोटों से पीछे
Raghopur Seat Election Result Update: राघोपुर सीट से राजद उम्मीदवार और महागठबंधन के मुख्यमंत्री कैंडिडेट तेजस्वी यादव फिलहाल 9912 वोट से पीछे चल रहे हैं. इसी सीट से बीजेपी के सतीश कुमार आगे चल रहे है.
- 02:33 PM • 14 Nov 2025
Tarapur Seat Result Live Update: तारापुर से BJP के सम्राट चौधरी को बंपर बढ़त
Tarapur Seat Election Result Update: तारापुर सीट से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लगातार आगे चल रहे है. वे फिलहाल 36 हजार वोटों की बढ़त लेकर आगे चल रहे है.
- 02:22 PM • 14 Nov 2025
Raghopur Seat Election Result Update: लगातार पिछड़ रहे तेजस्वी यादव
Raghopur Seat Result Live Update: राघोपुर सीट से लगातार पिछड़ रहे राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव. 15 वें राउंड की काउंटिंग के बाद तेजस्वी यादव 8668 वोटों से पीछे चल रहे है.
- 02:16 PM • 14 Nov 2025
Mahua Seat Result Live Update: तेज प्रताप आए तीसरे नंबर पर
Mahua Seat Election Result Update: महुआ सीट से तेज प्रताप यादव चौथे नंबर से तीसरे नंबर पर आए है. 11वें राउंड की काउंटिंग तक उन्हें 12061 वोट मिले है.
- 02:10 PM • 14 Nov 2025
Raghopur Seat Result LIVE Update: तेजस्वी यादव 4829 वोटों से पीछे
Raghopur Seat Election Result Update: महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव अपनी सीट पर काफी पिछड़ते हुए नजर आ रहे है. फिलहाल उन्हें 40100 वोट मिला है और वे 4829 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार से पीछे चल रहे है.
- 01:59 PM • 14 Nov 2025
Danapur Vidhan Sabha Chunav Results 2025 LIVE: रीतलाल को पछाड़ रामकृपाल निकले बहुत आगे
LIVE Danapur Vidhan Sabha Chunav Results 2025: दानापुर सीट पर बीजेपी नेता रामकृपाल यादव बहुत ही आगे निकल चुके है. फिलहाल उनके पास 12763 वोटों की बढ़त है.
- 01:45 PM • 14 Nov 2025
Raghopur Seat Result LIVE Update: तेजस्वी यादव के साथ हो गया खेला
Raghopur Seat Election Result Update: राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव के साथ बड़ा खेला हो गया है. वे फिलहाल 2288 वोटों से पीछे चल रहे है.
- 01:45 PM • 14 Nov 2025
Lakhisarai seat Election Result 2025: विजय सिन्हा ने गजब कर दिया
Lakhisarai Vidhasabha Seat Election Result Update: लखीसराय विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय सिन्हा ने गजब कर दिया. वे 14480 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहा है.
- 01:30 PM • 14 Nov 2025
Maner Seat Election Result LIVE Update: भाई विरेंद्र की लगातार बढ़ रही बढ़त
Maner Seat Election Result Update: मनेर विधायक भाई विरेंद्र फिलहाल 23343 वोटों से आगे चल रहे है.
- 01:15 PM • 14 Nov 2025
Mahua Seat Assembly Election Result Update: तेज प्रताप यादव 4 चौथे नंबर पर बरकरार
Mahua Seat Election Result LIVE Update: जनशक्ति जनता दल से चुनावी मैदान में उतरे तेज प्रताप यादव फिलहाल 21 हजार से भी ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे है. उन्हें सिर्फ 7985 वोट मिला है.
- 12:59 PM • 14 Nov 2025
Raghopur Seat Election Result Update: तेजस्वी यादव फिर पिछड़ें
Raghopur Seat Assembly Election LIVE Update: राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव एक बार फिर पिछड़ गए है. वे फिलहाल 343 वोटों से पीछे चल रहे है.
Load More