Today's Chanakya Exit Poll में किसकी बन रही सरकार? किस जाति ने किसे दिया वोट...देखें चौंकाने वाला आंकलन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए Today's Chanakya Exit Poll के नतीजे सामने आ गए हैं. इस एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 160 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि महागठबंधन को 77 और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं. वोट शेयर में भी NDA को 44% और MGB को 38% वोट मिलते दिख रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Today's Chanakya Bihar Exit Poll 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि इस बार किसकी सरकार बन रही है. हालांकि सटीक नतीजे 14 नवंबर को काउंटिंग के बाद सामने आएंगे लेकिन उससे पहले कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया है. लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही है. अब Today's Chanakya का एग्जिट पोल सामने आया है, जिसके आंकड़े चौंकाने वाले है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 44% वोट शेयर और महागठबंधन को सिर्फ 38% वोट शेयर मिलते हुए दिखाया जा रहा है.