बिहार चुनाव 2025: टिकट नहीं मिला तो भावुक हुईं RJD नेता सीमा कुशवाहा, बोलीं- दुख है लेकिन तेजस्वी को CM बनाएं
टिकट नहीं मिलने से निराश आरजेडी नेता सीमा कुशवाहा ने गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में भावुक होकर कहा कि वे पूरे बिहार में घूमकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रचार करेंगी.
ADVERTISEMENT

सीमा कुशवाहा
बिहार में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में RJD की महिला नेता सीमा कुशवाहा की सासाराम सीट से चुनाव लड़ने की संभावना जोरों पर थी. हालांकि जब लिस्ट जारी की गई तो उन्हें टिकट नहीं मिला. ऐसे में उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो साझा करते हुए जनता का सहयोग मांगा था.