Bihar RJD Candidate List: लंबे इंतजार के बाद RJD ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम, 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

Bihar RJD Candidate List: RJD ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, तेजस्वी यादव राघोपुर से मैदान में हैं. महागठबंधन में तनातनी के बावजूद अंतिम दिन लिस्ट सार्वजनिक की गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Bihar RJD Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आखिरकार अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. सोमवार को नामांकन के दूसरे चरण के आखिरी दिन पार्टी ने कुल 143 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की.