Bihar Elections: लखीसराय में भिड़े डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और RJD MLC अजय सिंह, देखें वीडियो

Bihar Elections: लखीसराय चुनाव के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर RJD समर्थकों ने हमला कर दिया और गोबर-पत्थर फेंके. मौके पर पहुंचे आरजेडी एमएलसी अजय सिंह से सिन्हा की कैमरे के सामने तीखी बहस हो गई, जिसमें सिन्हा ने सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया.

ADVERTISEMENT

Bihar Elections
Bihar Elections
google news

Bihar Elections 2025: लखीसराय में पहले चरण के मतदान के दौरान बड़ा हंगामे का मामला सामने आया. भाजपा उम्मीदवार और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर नदियावां क्षेत्र में पत्थर और गोबर फेंके गए. बताया गया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके समर्थकों को वोट डालने से रोका जा रहा है. स्थिति का जायजा लेने वे मौके पर पहुंचे, जहां माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया.