DV Research Bihar Exit Poll 2025: बिहार के 243 सीटों पर सीट वाइज एग्जिट पोल आया सामने, देखिए कौन-सी पार्टी कहां मजबूत?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है और अब DV Research ने अपना Bihar Exit Poll 2025 जारी किया है. इस एग्जिट पोल में 243 सीटों पर NDA को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है, जबकि महागठबंधन (MGB) दूसरे स्थान पर है. जानें 243 का सीट वाइज एग्जिट पोल.
ADVERTISEMENT

DV Research Bihar Exit Poll Seat Wise
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दोनों चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है. 243 सीटों पर चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई, जिसके बाद तरह-तरह की बातें उठी. कोई कहता कि यह बदलाव की लहर है तो कोई इसे मौजूदा सरकार के विकास की वजह बता रहा. इन्हीं सब चर्चाओं के बीच वोटिंग खत्म होने के बाद कई एजेंसियों में एग्जिट पोल जारी किए, जिसमें की लगभग हर पोल में एनडीए को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है. ऐसे में अब DV Research ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है. इस एग्जिट पोल में किस गठबंधन को कितनी सीटें मिल रही है, किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही और कौन-सा दल किस सीट पर जीत रहा है, सारी जानकारी दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.