किसानों के लिए जरूरी खबर! जल्दी बनवाएं अपनी फार्मर आईडी, नहीं तो रुक सकती है PM किसान निधि
Bihar Farmer Registry 2026: बिहार में शुरू हुई किसानों की डिजिटल रजिस्ट्री. जानें क्या है फार्मर आईडी, रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी और कैसे इस यूनिक आईडी के बिना रुक सकती है आपकी PM किसान सम्मान निधि की किश्त.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: बिहार तक.
PM Kisan Nidhi Latest Updates: बिहार सरकार किसानों के कल्याण के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है. राज्य में 'फार्मर रजिस्ट्री' (Farmer Registry) अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य हर किसान को एक यूनिक डिजिटल आईडी (Unique ID) से लैस करना है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से उन तक पहुंच सके.