Bihar Farmers: 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार, MSP खरीद व्यवस्था होगी प्रभावी
बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है. सरकार MSP खरीद, KCC, फसल बीमा और कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तीन विभागों के बीच समन्वय बढ़ाएगी.
ADVERTISEMENT

Bihar Farmers
बिहार में किसानों तक सरकारी योजनाओं और कृषि सेवाओं का लाभ प्रभावी, पारदर्शी और आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सरकार ने तीन विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने की पहल की है. कृषि, राजस्व एवं भूमि सुधार और सहकारिता विभाग की संयुक्त समन्वय बैठक में किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की गई. बैठक में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल और सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव के साथ संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में एग्रीस्टैक के तहत फार्मर रजिस्ट्री और फार्मर ID, न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर खरीद, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई.
